सड़कों पर शराब के नशे में वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कोर्ट ऐसे मामलों में 7 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक जुर्माना लगा रही है। जुर्माना शराब की मात्रा के अनुसार किया गया। एक या दो पैग में शराब की मात्रा 500एमजी मिली तो उस पर 25 हजार रुपए जुर्माना किया गया। बीते दो माह नवंबर और दिसंबर में ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए 1578 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में चालान पेश किए। कोर्ट ने 20 वाहन चालकों पर 2.38 लाख रुपए आर्थिक दंड लगाया है। वहीं, पिछले 12 महीनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3099 लोगों पर सवा करोड़ रुपए आर्थिक दंड लगाया गया। ओवर स्पीड के बाद सबसे कार्रवाई नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। जेल भेजने की अनुशंसा भी करेंगे


