कोर्ट ने निलंबित ASI पंकज को जेल भेजा:CBI की रिमांड बढ़ाने की अर्जी खारिज, चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामला

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार एवं निलंबित ASI पंकज कुमार को कोर्ट ने 26 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से आज पंकज नेगी का 5 दिन का रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया था। मगर अदालत ने सीबीआई के आग्रह को खारिज किया। वहीं, आरोपी पंकज कुमार के एडवोकेट ने भी अदालत में उसकी जमानत अर्जी लगाई। कोर्ट ने पंकज की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया। पंकज कुमार अब 26 सितंबर तक जेल में रहेंगे। उस दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे। सीबीआई ने 2 दिन पहले किया था गिरफ्तार बता दें कि, सीबीआई ने बीते रविवार को ही निलंबित ASI पंकज कुमार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। बीते कल भी पंकज कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। तब कोर्ट ने पंकज को एक दिन का पुलिस रिमांड दिया। इसलिए आज दोबारा से कोर्ट में पेश किया गया। विमल नेगी मौत मामले में पहली गिरफ्तारी विमल नेगी मौत मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पंकज कुमार पर इस केस से जुड़े सबूत मिटाने व छेड़छाड़ के आरोप है। दरअसल, पंकज कुमार ने विमल नेगी की जेब से मिला पेन ड्राइव छिपा दिया था। इसका खुलासा एक मछुआरे द्वारा बनाए गए वीडियो से हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *