कोर्ट में नो वर्क, 11 हजार केसों की सुनवाई टली

लुधियाना|जिला बार एसोसिएशन लुधियाना के आह्वान पर पंजाब भर की अदालतों में आज से “नो वर्क डे’ रहेगा। वकीलों और कोर्ट स्टाफ विवाद के मामले में जिला बार एसोसिएशन लुधियाना ने यह निर्णय लिया है। वहीं, बुधवार को कोर्ट में नो वर्क के कारण करीब 11 हजार केसों की सुनवाई टली है। इन केसों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है। 12 मई को वकील और कोर्ट स्टॉफ के बीच विवाद हो गया था। वकीलों ने कोर्ट स्टॉफ पर वकीलों के साथ मारपीट व पर्स के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे जबकि कोर्ट स्टॉफ ने आरोपों को झूठा बताकर वकीलों पर केस दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की है। विवाद के चलते हुए बुधवार को भी जिला बार संघ के वकील हड़ताल पर रहे। बुधवार को वकीलों की ओर से जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 में 150-250 वकीलों पर केस दर्ज होने से वकीलों ने आक्रोश जताया और तेज आंदोलन की बात कही। वकीलों ने फैसला लिया गया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक वकील अदालतों में पेश नहीं होंगे। जिला बार संघ कार्यकारिणी की ओर से 15 मई यानी आज से नो वर्क डे घोषित किया गया है। इस दौरान कोई भी वकील अदालतों में पेश नहीं होगा। बार संघ प्रधान विपिन सग्गड़ ने कहा कि इस घटना को लेकर वकीलों में रोष है। घटना के विरोध में वकील एकजुट हैं और वकीलों के साथ अगर किसी प्रकार का दुर्व्यवहार होता है तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला बार संघ के आह्नवान पर पंजाब की सभी बार संघों ने वीरवार से नो वर्क डे घोषित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *