गौरेला पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गुलशन मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 8 सितंबर को कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। पुलिस ने भस्कुरा गांव में घेराबंदी कर उसे पकड़ा है। गुलशन मांझी को दुष्कर्म के मामले में बीएनएस की धारा 64 के तहत गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वह दीवार फांदकर भाग निकला। तब से वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने परिवार से मिलने भस्कुरा गांव आ रहा है। वह रीवा जाने वाली ट्रेन से वेंकटनगर स्टेशन पहुंचा। वहां से पैदल भस्कुरा गांव की ओर जा रहा था। पुलिस ने पहले से की गई घेराबंदी में उसे दबोच लिया।


