कोर कमेटी बैठक में बोले भाजपा नेता- आप ने खरीद-फरोख्त कर जनता से धोखा किया

भास्कर न्यूज | जालंधर मेयर के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी ने आप सरकार पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी और नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों की बैठक एक दिन पहले ही हो गई थी। इस अवसर पर सभी ने एकस्वर में कहा कि जीते हुए पार्षद अपने वार्ड के विकास के लिए तत्पर हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। मीटिंग में प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व एमएलए शीतलअंगुराल और सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की और मरजीत सिंह गोल्डी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के सभी 15 कौंसलर भी शामिल रहे। इनमें वार्ड-12 से शिवम शर्मा, 18 से प्रोफेसर कंवर सरताज,19 से मनजीत कौर, 29 से मीनू ढंड, 50 से मंजीत सिंह टीटू, 77 से रिंपी प्रभाकर, 59 से चंद्रजीत कौर संधा, 64 से राजीव ढींगरा, 55 से सोई, 40 से अजय बब्बल, 53 से ज्योति, 82 से गुरदीप सिंह, 74 से रवि कुमार, 54 से शोभा मिनिया, 51 शामिल रहे। भाजपा के पंजाब के उप प्रधान केडी भंडारी ने महिला चेहरे को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए न चुने जाने का विरोध किया। महिलाओं की 50 फीसदी सीटें हैं। उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। ये गलत है। भाजपा की कोर लीडरशिप और कौंसलरों की बैठक में शामिल जिला प्रधान सुशील शर्मा, पंजाब महासचिव राकेश राठौर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व सांसद सुशाील रिंकू, रमन पब्बी, अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *