लुधियाना। वर्कआउट के दौरान कोर स्ट्रेंथ पर फोकस करना न सिर्फ आपकी फिटनेस को बेहतर बनाता है, बल्कि बॉडी को बैलेंस और स्टेबिलिटी भी प्रदान करता है। बिना किसी उपकरण के बॉडीवेट एक्सरसाइज करके आप कोर मसल्स को मजबूत बना सकती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक 5 असरदार बॉडीवेट एक्सरसाइज हैं, जो आपकी फिटनेस को नई ऊंचाई तक ले जाएंगी। कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से इन एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें। इनसे न केवल आपकी बॉडी शेप में आएगी, बल्कि फिटनेस लेवल भी बेहतर होगा। {बाइसिकल क्रंचेस : पीठ के बल लेटें, हाथों को सिर के पीछे रखें और पैरों को हवा में उठाएं। अब बाएं घुटने को दाएं कोहनी से और दाएं घुटने को बाएं कोहनी से छूने की कोशिश करें। यह आपकी साइड एब्स और ओब्लीक्स को टोन करता है। {प्लैंक : प्लैंक कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पुश-अप पोजिशन में आएं और अपने शरीर को सीधा रखते हुए एल्बो और पैर की उंगलियों पर बैलेंस बनाएं। इसे 30 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। यह आपकी एब्स, बैक और शोल्डर मसल्स को मजबूत बनाता है। {माउंटेन क्लाइंबर्स : यह कार्डियो और कोर स्ट्रेंथ को एक साथ टार्गेट करने वाली एक्सरसाइज है। पुश-अप पोजिशन में आएं और एक-एक करके घुटनों को छाती की ओर ले जाएं। यह आपकी एब्स और लेग्स को टोन करने के साथ कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। {लेग रेज़ : पीठ के बल लेटकर हाथों को शरीर के पास रखें। अब धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं और 90 डिग्री तक ले जाएं, फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। इस दौरान पैरों को पूरी तरह नीचे न रखें। यह लोअर एब्स को मजबूत करता है। {सुपरमैन होल्ड : पेट के बल लेटकर हाथों और पैरों को हवा में उठाएं, जैसे आप उड़ रहे हों। इस पोजिशन को 20-30 सेकेंड तक होल्ड करें। यह कोर के साथ-साथ बैक मसल्स को भी मजबूत बनाता है।


