झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने कोलकाता में दो दिवसीय टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया। इसमें पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोलकाता को रोड शो के लिए चुने जाने के पीछे का कारण साझा करते हुए कहा कि झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि हम साझी विरासत के दो पन्ने हैं। इस अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री ने कई समूहों के साथ कई बैठकें भी कीं।


