लावालौंग | प्रखंड क्षेत्र स्थित कोलकोले पंचायत सचिवालय में रविवार को मनरेगा दिवस मनाया गया। जिसमें पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव से ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुखिया राजेश कुमार साव के द्वारा शामिल मजदूरों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही सभी को कुदाल दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश कुमार साव ने बताया कि 3 फरवरी से 8 फरवरी तक मनरेगा सप्ताह मनाया जा रहा है, इसके अंतर्गत मजदूरों को मनरेगा योजना संबंधित जानकारियां दी जाएगी और नए जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। मौके पर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण व अन्य उपस्थित थे।


