कोलारस क्षेत्र में​​​​​​​ नवविवाहिता से छेड़छाड़:रास्ता रोककर हाथ पकड़ा, शादी से पहले साथ कोचिंग पड़ता था आरोपी

शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला से छेड़छाड़ हुई। जानकारी के मुताबिक पास के एक गांव की रहने वाली महिला(20 साल) अपने देवर के साथ बाइक से कोलारस कस्बे के बाजार में खरीदारी करने आई थी। तभी घर से एक जरूरी काम के लिए फोन आने पर उसका देवर चला गया। इसके बाद रेलवे पुल के नीचे से जाते हुए महिला को आरोपी मिला, जो उससे बात करने को कहने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। ऐसे में जब महिला के देवर को वापस आते देखा तो वहां से भाग गया। इस दौरान युवती ने आरोपी की पहचान की है। उसने बताया है कि आरोपी का नाम सौरभ धाकड़ है, जो शादी से पहले उसके साथ कोचिंग में पढ़ता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *