कोलारस में करोड़ों की चोरी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:3 लाख रुपए के 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले के तीसरे आरोपी संजय रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 3.20 लाख रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को ज्वेलर्स दुकान के संचालक गिरीश कुमार जैन, निवासी सदर बाजार कोलारस, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 26/27 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि में उनकी सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने आभूषण चोरी कर लिए थे। सोने-चांदी के आभूषण गायब थे
सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी द्वारा सूचना मिलने पर गिरीश जैन ने मौके पर जाकर देखा। दुकान से पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ा, मंगलसूत्र, टोक्स सहित सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई गई थी। इस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस को 24 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी संजय रावत पडोरा चौराहे पर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उपनिरीक्षक सौरभ तोमर और उनकी टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। निशानदेही पर एक किलो चांदी जब्त
थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी संजय रावत ने अपने भाई जानकी रावत तथा साथियों अभिषेक रावत और अमन रावत के साथ मिलकर गिरीश जैन की दुकान में चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए। इससे पहले, पुलिस दो अन्य आरोपियों अमन रावत और अभिषेक रावत से करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपए मूल्य के 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण जब्त कर चुकी है। मामले में एक आरोपी जानकी रावत अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *