कोल्ड डे के साथ 2024 की विदाई:साल का आखिरी दिन सबसे ठंडा, 20 डिग्री से नीचे आया पारा

साल के आखिरी दिन ठंड ने रिकॉर्ड कहर बरपाया। दिन का तापमान 2.7 डिग्री गिरकर 19.9 पर आ गया। कोल्ड डे का साथ मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। 2013 में 31 दिसंबर को पारा 19.8 डिग्री था। उधर रात का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 48 घंटों में रात के तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिन पहले तक सूखी सर्दी पड़ रही थी, जिसमें हवा में शुष्कता ज्यादा थी। अब ओस वाली ठंड वातावरण को ठंडा कर रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। दो दिन पहले रात का तापमान 16.8 डिग्री था। आगे- और गिरेगा रात का पारा भोपाल में 9 दिन बाद रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आया। इससे पहले 22 दिसंबर को पारा 10 से नीचे था। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात पारा और गिर सकता है। ठंड बढ़ने की वजह मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अब तक मौसमी सिस्टम के कारण हवा में शुष्कता थी। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई है। बर्फीली और नम हवाओं के साथ ओस गिरने लगी है, जिससे विंड चिल फैक्टर प्रभावी हो गया है। यही वजह है कि मंगलवार को दिनभर ठंडक ज्यादा महसूस हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *