कोल्ड डे घोषित, 25 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

लुधियाना | कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने जिले में कोल्ड-डे घोषित कर दिया है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि दिन के समय शीतलहर का जोर है। घने कोहरे के बीच दिन का तापमान 18 तो रात का 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि 25 दिसंबर तक इसी तरह लुधियाना में कोल्ड-डे बना रहेगा और घना कोहरा छाएगा। 26 से 28 दिसंबर तक आंशिक बादल छाएंगे। कोहरा भी छाएगा। इन दिनों हवा में नमी की मात्रा सुबह और रात के समय 100% रिकॉर्ड होने से घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि रविवार को दिन का समय धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन शाम 4 बजे फिर से कोहरा छाने लगा था। भास्कर नॉलेज…कोल्ड डे तब माना है जब लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो जाता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हो जाता है। अभी लुधियाना में दिन का तापमान सामान्य 6 डिग्री कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *