कोल्ड वेव…रात का पारा 9 डिग्री गिरा, सुबह कारों पर जमी मिली ओस

अमृतसर | वीरवार रात हुई 25 एमएम बारिश के बाद शुक्रवार की रात का पारा 9 डिग्री कम हो गया। वीरवार रात तापमान 11.5 डिग्री तक लुढ़का था, जो ​कि शुक्रवार रात 2.4 डिग्री तक गिर गया। यही नहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में ओस की बूंदें जमी मिलीं। एयरपोर्ट रोड स्थित श्री गुरु रामदास एवेन्यू में रहने वाले बिमल कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने कार के पास पहुंचे तो उसकी छत पर ओस की मोटी लेयर जमी मिली। यही हाल आसपास लगी कारों का था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को घनी धुंध रहेगी। कोल्ड वेव चलेगी। हालात 26 जनवरी को धुंध से कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को रात का पारा 4 डिग्री तो दिन का 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं सोमवार को यह 6 डिग्री से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *