कोल्हान के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई:नक्सलियों का कैंप ध्वस्त, वॉकी-टॉकी सेट और 180 मीटर तार बरामद

पश्चिम सिंहभूम में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एक पुराने डंप कैंप को नष्ट कर दिया। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोंगासिउ के पास जंगली पहाड़ी इलाके में की गई इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सामग्री हाथ लगी है। बरामद सामग्री में तीन वॉकी-टॉकी सेट, दो चार्जर, एक रस्सी, 180 मीटर लंबा इलेक्ट्रिक तार, एक जोड़ी स्पोर्ट्स शूज और 500 लीटर का पानी का टैंक शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं। यह अभियान गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्र के कई गांवों में चलाया जा रहा है। इसमें कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के साथ-साथ हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं। सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *