कोल इंडिया की महिला संचालित स्टोर यूनिट कोरबा में शुरू:एसईसीएल ने नारी सशक्तिकरण के लिए की नई पहल, 8 महिलाओं को मिली कमान

कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला संचालित स्टोर यूनिट कोरबा में शुरू हो गई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह नई पहल की है। यह यूनिट एसईसीएल के सीडब्ल्यूएस कोरबा में ‘सेंट्रल स्टोर फॉर स्पेयर पार्ट्स सप्लाई एंड मैनेजमेंट’ के रूप में कार्य करेगी। प्रबंधन के अनुसार, यह पहल कोयला उद्योग में महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर उनकी बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। एसईसीएल स्टोर यूनिट का उद्घाटन एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने फीता काटकर इस स्टोर यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/योजना परियोजना) आर.सी. महापात्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि यह कदम एक बड़े बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने बिलासपुर के वसंत विहार में कोल इंडिया के प्रथम महिला चिकित्सालय की शुरुआत का भी जिक्र किया, जिसे पहले शुरू किया गया था। 8 महिलाओं को सौंपा जिम्मा
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी बल्कि संगठन को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी।” सीडब्ल्यूएस कोरबा, एसईसीएल का एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप है, और यहां महिलाओं की सक्रिय भूमिका आने वाले समय में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। इस स्टोर यूनिट में कुल आठ महिला अधिकारी कर्मचारी पदस्थ किए गए हैं वहीं सपना इक्का , वरिष्ठ प्रबंधक (ई एंड एम) को स्टोर मैनेजर बनाया गया है। इक्का आईआईटी आईएसएम से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस नए भूमिका को पाकर बेहत उत्साहित हूं और इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्रक्रिया को और सरलीकृत करने की दिशा में काम करना चाहूंगी। इस स्टोर में आधुनिक एसएपी सिस्टम के ज़रिए रिकॉर्ड का रखरखाव किया जाता है । कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाप्रबंधक वर्कशॉप जी के द्विवेदी व धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ ऑफिसर एचआर बलराम टंडन द्वारा किया गया । संचालन और समन्वय एसईसीएल, सीडब्ल्यूएस कोरबा द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *