कोल इंडिया ने अपनी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मंगलवार को 14 नए अस्पतालों का इनपैनलमेंट किया है। इन पैनल किए गए अस्पताल में सबसे अधिक छह महाराष्ट्र में है। इसमें रांची का रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर यूनिट ऑफ टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन शामिल है। उल्लेखनीय है कि इन पैनल अस्पतालों में सेवानिवृत अधिकारियों और गैर अधिकारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों का इलाज होता है।


