कोसला सोसायटी में किया गया पौधरोपण

कोसला | एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को सेवा सहकारी समिति कोसला ने सोसायटी भवन परिसर में 20 से अधिक पेड़ लगाए। केंद्र सरकार के इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। परिसर में आम, अमरूद, कदम जैसे फलदार और अशोक जैसे छायादार वृक्ष लगाए गए। समिति प्रबंधक रितेश तिवारी ने बताया कि सोसायटी में खाद, बीज और केसीसी के काम से आने वाले किसानों को इन पेड़ों से गर्मी में छांव मिलेगी। कार्यक्रम में पामगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, ग्राम पंचायत कोसला के सरपंच राजकुमार नारंगे, उपसरपंच योगेश कुमार साहू, समिति प्रबंधक रितेश तिवारी, सेल्समैन सुखदेव पटेल, महिला मोर्चा महामंत्री नीमा संतोष तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता फिरत राम कुर्मी, नोखराम वर्मा, सरजू कश्यप, प्यारे लाल साहू, तिजाऊ कश्यप, भगवती साहू व अन्य मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *