कोहरे और 10 किमी गति से चली हवाओं ने ठिठुराया:तापमान में फिर गिरावट, जालोर में ओले-बारिश का येलो अलर्ट

शहर सहित जिले भर में इन दिनों सर्दी पड़ रही है। वही बुधवार को 10 किमी की गति से चली हवाओं से ठिठुरन हो रही है। वहीं रात के तापमान 1.9 डिग्री गिरावट होकर 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे लोग दिन भर ऊनी कपड़ो में नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के जतन करते नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने कल 24 घंटे तक ओले-बारिश का येलो-अलर्ट जारी किया है। बता दें जालोर-सांचौर में पिछले करीब 10 दिन से कोहरा छाया रहने व 8 से 10 किमी की गति से चल रही हवाओं से लगातार ठिठुरन बढ रही है। 23 व 24 दिसंबर को तापमान में बढ़ोतरी होने से आमजन को सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन दो दिन से फिर तापमान में गिरावट दर्ज कि जा रही है। वहीं मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के तापमान 1.9 डिग्री गिरावट होकर 9.9 डिग्री व दिन के तापमान में 21 से 22 डिग्री के आसपास स्थिर है। हवाओं की गति से 2 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ोतरी होकर 10 किमी की गति से चली है। जिससे आमजन का जनजीवन भी प्रभावी रहा है। सर्दी के चलते लोग दिन भर ऊनी कपड़ो में नजर आए। कई जगह लोगों अलावा जलाकर व गरम खाद्य पदार्थ का सेवन सर्दी से बचने के जतन करते नजर आए। मौसम का येलो-अलर्ट वहीं, मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को 24 घंटे जिले में जालोर-सांचौर में हल्की बारिश व ओले गिरने को लेकर मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे आगामी दिनों में सर्दी का और प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इस तरह रहा जालोर में 7 दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *