कोहरे का आगोश लेकसिटी में आज भी रहा:उदयपुर में धुंध व बादल छाए रहेंगे, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

झीलों की नगरी उदयपुर में कोहरे का असर आज भी था लेकिन पिछले दो दिनों से कोहरे की चादर:200 मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल जैसा आज शहरी क्षेत्र में नहीं था। सुबह से उदयपुर में बादल छाए हुए है। आज सवेरे से उदयपुर जिले में कोहरा छाया हुआ था और आसमान में बादल छाए हुए थे। फतहसागर और पिछोला झील किनारे कोहरे के प्रभाव से सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को प्रभावित किया। यहीं नहीं फतहसागर की पाल से सज्जनगढ़ का मानसून पैलेसे कोहरे के आगोश में नहीं दिखाई दिया।
सूर्य देवता के दर्शन भी हुए लेकिन सूरज की बादलों से लुकाछिपी चल रही थी। एक अहम बात यह है कि ठंडी हवाएं रुकने से तेज सर्दी से राहत जरूर मिली। उदयपुर में दिन का पारा 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश से गुजर जाएगा। उदयपुर में धुंध व बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। 29 दिसंबर से दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *