कोहरे का कहर, 38 गाड़ियां टकराईं:नोएडा में 15 वाहन भिड़े, रायबरेली में ट्रक लटका; यूपी में 8 हादसे में 4 की मौत

यूपी में अब शीतलहर पड़ने लगी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। आज सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, बरेली और गोरखपुर समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते 8 सड़क हादसे हुए। इसमें 38 गाड़ियां टकराईं। 4 की जान चली गई है और 22 लोग घायल हैं। पॉइंट वाइज पढ़िए कहां हुए हादसे- इधर, दिल्ली-एनसीआर में हवा प्रदूषित हो गई है। गाजियाबाद शहर का AQI 422 और सहारनपुर का 303 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 2–3 दिनों के लिए पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 3 डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। पुरवा हवाएं चलेंगी और हल्के बादल छाएंगे। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। 4 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *