कोहरे की आगोश में अजमेर, सर्दी के तेवर तल्ख:शीतलहार से छूटी कंपकंपी, वाहन चालक हुए परेशान, सूरज के दर्शनों को तरसे

अजमेर में सुबह से ही सर्द हवाओं व कोहरे के कारण सर्दी के तेवर तल्ख है। सूर्य देव बादलों की ओट में दुबके रहे और मौसम में घुली शीतलता के कारण शहरवासियों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। हाइवे व सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बावजूद कोहरा, शीतलहर और तेज सर्दी है। सुबह से ही चाट पकौड़ी की दुकानों व चाय की थड़ियों पर लोगों की भीड़ रही। रात में गलन से हाल बुरे रहे। सुबह करीब साढे़ नौ बजे सूरज हल्का सा नजर आया। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी अजमेर संभाग में कहीं कहीं घना कोहरा और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जगह अलाव जलाकर लोग सर्दी से अपना बचाव करते नजर आए। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में शनिवार को शीतलहर व बारिश के चलते सर्दी के तेवर तल्ख रहे। सुबह से लेकर शाम तक सर्द मौसम ने लोगों की कंपकंर्पा छुड़ाई। कल सुबह से शुरू हुए बारिश को दौर कभी तेज तो कभी धीरे का जारी रहा। शाम को भी शहर घने कोहरे की चादर में समा गया। शहर में 3.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे दिन का पारा 23.4 डिग्री से लुढ़ककर 15.8 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में पारा 7.6 डिग्री गिरने से सर्दी के तेवर तेज हो गए। पढें ये खबर भी… नासिक चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार:दरगाह में उर्स के दौरान चुराए 20 लाख के 80 मोबाइल बरामद ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में आने वाले जायरीन की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले मालेगांव नासिक के चोर गिरोह का दरगाह थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह में शामिल 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 20 लाख कीमत के 80 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *