कोहरे के बाद धूप निकली तो पारा बढ़ा, लेकिन रात और सर्द हुई, न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री पर

कोटा | शहर में उत्तरी हवाओं का असर जारी है। सर्दी में लगातार तेजी आ रही है। मंगलवार को भी कोहरा छाए रहने से सुबह और शाम को गलन बी रही। सुबह धुंध के कारण विजिबिलिटी 400 मीटर रही। इससे भारी व चार पहिया वाहन चालकों को दिक्कतें हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम पारा 20.3 और न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। सुबह की नमी 97 से गिरकर 42 फीसदी रिकॉर्ड किया। आगे: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के असर से कोहरा छाए रहने के साथ सर्दी में बढ़ोतरी होगी। साथ 11 जनवरी को उत्तरी हवाओं के असर से बादल छाए रहेंगे। 12 जनवरी से शहरवासियों को राहत मिल सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *