कोहरे में छिपा ताजमहल, नोएडा में विजिबिलिटी शून्य:पारा लुढ़ककर 4.4° पहुंचा; ठंड से 2 की मौत; कल 48 जिलों में बारिश-ओले

यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सुबह से प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। आगरा का ताजमहल 20 मीटर दूर से नहीं दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल 48 जिलों में बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। गुरुवार की बात करें तो कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। 38 जिलों में कोल्ड-डे रहा। प्रयागराज में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई। बांदा में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- आज हल्की धूप निकलेगी, बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे रात के पारे में हल्की गिरावट आएगी। शनिवार से पुरवा हवाएं चलेंगी। मौसम की तस्वीरें- अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान न्यूनतम तापमान में होगी बड़ी गिरावट डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के हटने के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रातें बेहद सर्द होंगी। हालांकि, यह ठंडा मौसम ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि नया पश्चिमी विक्षोभ तापमान में परिवर्तन लाएगा। कल से गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो फसलों को नुकसान होगा। वेस्ट यूपी के किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। अब शहरों का हाल जानिए- गाजियाबाद में शीतलहर, तापमान 6 डिग्री गाजियाबाद में आज तीसरे दिन लगातार कोहरा छाया हुआ है। NCR में शीतलहर चल रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर वेस्ट यूपी और NCR में देखने को मिल रहा है, जिससे गलन बढ़ गई है। सुबह का तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया है। दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में कोहरा छाया, तापमान 8 डिग्री लखनऊ में कोहरे छाया है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर बाद मौसम साफ होगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में धुंध छाई, तापमान 8 डिग्री सहारनपुर में सुबह से धुंध छाई हुई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक हो गया है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 तक पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक श्रेणी में आता है। सुबह के समय दृश्यता मात्र 0.1 किलोमीटर थी, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ का पारा 5.5 डिग्री, सर्द हवाओं से गलन बढ़ी मेरठ में सुबह से कोहरा छाया है। सुबह का तापमान 9 डिग्री है। कल शाम से ही हवा के चलते मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 5.5 रहा। वाराणसी में धूप निकली, पारा 10 डिग्री
वाराणसी में आज सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। बरेली में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड बरेली में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही धूप निकलने लगी है। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन 13 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया है। ———————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश में शनिवार-रविवार को बर्फबारी संभव
देश में कोहरे और भीषण ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन भी देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट था। दिल्ली में कई दिनों तक शीतलहर चलने के बाद गुरुवार को धूप निकली और अधिकतम तापमान 21.2°C रहा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *