कोहरे में हादसे से बचाव के लिए वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर टेप

भास्कर न्यूज| भरतपुर राज्य सरकार एवं परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक जनवरी से 31 जनवरी सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसकी थीम ‘परवाह‘ है। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला परिवहन अधिकारी ललित गुप्ता ने बताया कि सर्दी में जिले में कोहरा होने लगा है। इससे दृश्यता कम हो गई है। कोहरे में वाहनों को नियंत्रित गति सीमा में ही संचालन करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही ऐसे मोटर वाहन जिन पर रिफलेक्टर नहीं लगा हुआ है, उन पर उड़नदस्तों द्वारा अच्छी गुणवत्ता के रिफलेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को उड़नदस्तों ने 63 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ-साथ दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की समझाइश की। नियम विरूद्व संचालन पर चालान भी काटे गए। जिला परिवहन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिला परिवहन अधिकारी अभय मुदगल ने सडक सुरक्षा माह के दौरान समस्त राजकीय विभागों, स्वंय सेवी संस्थाओं , हितकर विभागों व आमजन को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में सहभागिता निभाकर मुख्य विषय ’’परवाह’’ का प्रचार – प्रसार करने हेतु आग्रह किया है। इस दौरान लोगों को समझाया कि हमेशा वाहन चलाते समय यातयात के नियमों की पालना अवश्य करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *