कोहरे में 30 मीटर की विजिबिलिटी भी नहीं:भिंड में दिन में हेडलाइट जलाकर सफर, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा

भिंड जिले में सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार तड़के पूरा शहर और आसपास के इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। हालात यह थे कि सुबह 5 बजे हाईवे और मुख्य सड़कों पर 100 फीट की दूरी पर भी वाहन नजर नहीं आ रहे थे। विजिबिलिटी कम होने से चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर और धीमी रफ्तार में गाड़ियां चलानी पड़ीं। सुबह 9.30 बजे तक नहीं छंटा कोहरा, अलाव का सहारा कोहरे की शुरुआत तड़के 3 बजे से ही हो गई थी, जो सुबह 5 बजे तक बहुत घना हो गया। सुबह 9:30 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के चलते लोग रजाइयों में दुबके रहे। कई इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। मॉर्निंग वॉक का समय बदला, 7 बजे के बाद निकले लोग घने कोहरे का असर मॉर्निंग वॉक पर भी दिखा। आमतौर पर सुबह जल्दी निकलने वाले लोग आज ठंड के कारण घरों से देर से निकले। पार्कों और सड़कों पर लोग सुबह 7 बजे के बाद ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। 10 डिग्री पहुंचा पारा, आगे और बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भिंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 86% रही। हवाएं थमी होने से गलन ज्यादा महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। दो दिन पहले भी कोहरा छाया था, लेकिन तब सुबह होते ही मौसम साफ हो गया था, जबकि आज देर तक धुंध छाई रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *