कोहरे-शीतलहर की आगोश में शहर, आज और लुढ़केगा पारा

शनिवार को दोपहर बाद सूरज के दर्शन हुए, लेकिन सर्द हवाओं की रफ्तार कम नहीं हुई। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। रविवार का पारा और गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी कम रहने का अनुमान है। कोहरे की आगोश में लिपटा हुआ है शहर। हर तरफ धुंध छाई है। 50 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आता। मुंह खोलते ही भाप निकलने लगती है। गर्म जेकेट की जेबों से हाथ निकालते ही सर्द हवा की शूल सी चुभन पूरे बदन में सरसराहट पैदा कर देती है। घरों में लोग रजाई में दुबके हुए हैं तो बाहर सड़क पर चलने वाले राहगीर खुद को पूरी तरह से समेटे हुए है। इन दिनों शहर में सुबह से दोपहर तक ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर अब कहर ढाने लगी है। धूप में भी राहत नहीं है। सर्द हवाओं के थपेड़े सूरज की गर्मी को ही ठंडा कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में 5-6 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि अधिकतम तापमान चढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *