अलवर में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा है। बुधवार सुबह 9 बजे के बाद कोहरा बढ़ा तो विजिबिलिटी केवल 30 मीटर के आसपास रह गई। हालांकि सुबह 5 बजे के आसपास कोहरा कम था। लेकिन तीन दिन से जिले में यही हाल है। पूरा शहर कोहरे से ढका हुआ है। दिन में भी कोहरे का असर बना रहता है। देर शाम से ही कोहरा शुरू हो जाता है। हल्की शीतलहर से कंपकंपी भी है। जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जगह 7 से 8 डिग्री तक तापमान है। दिन में लगातार कोहरा रहने से 4 से 5 डिग्री तापमान कम हुआ है। जिसके कारण सर्दी का असर बढ़ा है। दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री नीचे आया अलवर जिले में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री नीचे आ गया है। अब दिन में तापमान 17 डिग्री के आसपास है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास है। लगातार कोहरा रहने से फसलों में कीट लगने का डर है। लेकिन अभी दो-तीन दिन से ही कोहरा बढ़ा है। लेकिन दिन में कुछ देर मौसम खुलने से राहत है। किसानों का कहना है कि लगातार धूप नहीं निकलने से फसलों में रोग लगने का डर है। अभी फसल अच्छी है। तेज सर्दी में फसल की ग्रोथ भी बढ़िया हो सकेगी।


