कोहरे से ढकी रही राजगढ़ की सुबह:विजिबिलिटी बेहद कम, वाहन चालकों को परेशानी; रात का पारा 3 डिग्री चढ़कर 7.5 दर्ज हुआ

राजगढ़ जिले में रविवार सुबह घने कोहरे का असर रहा। सुबह से लेकर 9:30 बजे तक शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विजिबिलिटी बेहद कम रही। इस कारण वाहन चालकों को दिन में हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार के 4.6 डिग्री के मुकाबले रविवार को पारा 3.1 डिग्री बढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, फिर भी ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। दृश्यता कम होने से चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते लोग सुबह देर तक घरों में ही रहे। 9:30 बजे के बाद खिली धूप सुबह साढ़े 9 बजे के बाद जैसे-जैसे धूप निकली, कोहरे की परत छंटने लगी और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इसके बाद बाजारों में हलचल बढ़ी, लेकिन लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में ही नजर आए। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर ठंड का असर ज्यादा देखा गया। आगे भी छाया रह सकता है कोहरा मौसम जानकारों के अनुसार, वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में भी सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और बहुत जरूरी होने पर ही सुबह जल्दी यात्रा करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *