कौंसलर के पति ने डिपो होल्डर की मशीन उठाई, हंगामे के बाद लौटाई

भास्कर न्यूज| तरनतारन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सुविधाएं देने के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। तरनतारन के वार्ड नंबर 15 में ऐसा ही मामला सामने आया। यहां आम आदमी पार्टी की कौंसलर रमनदीप कौर के पति साहिब सिंह ने डिपो होल्डर की मशीन उठा ली। इस पर वार्ड में हंगामा हो गया। लोगों ने नारेबाजी की। इसके बाद साहिब सिंह मशीन लेकर चले गए। जानकारी के मुताबिक, साहिब सिंह खुद ही गेहूं स्कीम की पर्चियां काटते नजर आते हैं।
अगर कोई विरोध करता है तो वह डिपो होल्डर की मशीन लेकर चले जाते हैं। इस मामले पर साहिब सिंह ने कहा कि बीते दिनों रात 9 बजे तक जरूरतमंदों की पर्चियां काटी गईं। अगले दिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक गेहूं बांटा गया। इसके बाद वह परिवार के साथ अमृतसर रिश्तेदारों के समागम में चले गए। इसी दौरान उन्हें फोन आया कि कुछ लोग शोर मचा रहे हैं। उन्होंने मौके पर जाकर मामला शांत करवाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वह इसका ध्यान रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *