तरनतारन | विधान सभा हलका खडूर साहिब से विधायक व यूथ प्रधान मनजिंदर सिंह लालपुरा शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सैशन दौरान अपने हलके से जुड़ी विशेष मुश्किलों को मुख्य रूप से उठाएगें। इस मौके मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि हलके के विकास व लोगों की मुश्किलों को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। सैशन के दौरान हलके से जुड़े मुख्य मुद्दे ब्यास दरिया द्वारा खेतों को पहुंच रहे नुकसान को रोकने के लिए बांध बनाने की जरूरत है। दिहाती इलाको में सड़कों, निकसानी प्रणाली और अन्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। इसके अलावा नशे खिलाफ गांव की पंचायतों द्वारा लिए गए बड़े फैसलों को सरकारी मनजूरी देने और कानूनी तौर पर मजबूत बनाने, किसानों की समस्या, खेतीबाड़ी विभाग की लापरवाही, रद्द की गई स्कीमों सबंधी सवाल किए जाएंगे।


