कौन्दकेरा | शासन द्वारा संघन पल्स पोलियो टीकाकरण का कार्यक्रम रविवार को कौन्दकेरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में पल्स पोलियो अभियान के तहत मितानिन थानेश्वरी साहू व पार्वती सेन के द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई वहीं मितानिन थानेश्वरी साहू ने बताया कि 124 के आसपास बच्चों दवा पिलाई गई छूटे हुए बच्चों को घर घर जाकर उनको भी दवा पिलाई जायेगी । बता दें कि ग्राम की महिलाएं अपने बच्चों को लेकर सुबह से आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं हुई थीं। जिसमें सभी बच्चों को संघन पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की खुराक पिलाई गई।


