पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को चोर उचक्का बताया है। उन्होंने कहा, ‘ये कौन है धीरेंद्र शास्त्री?’ जब पत्रकारों ने कहा कि कथावाचक हैं। तब पप्पू यादव ने कहा, ‘चोर-उचक्का को कथावाचक बना रहे हो, ओशो हैं क्या, आचार्य राममूर्ति हैं क्या।’ दरअसल पटना एयरपोर्ट पर पत्रकार ने धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयान (तिरंगा में चांद आ जाएगा तो देश सुरक्षित नहीं रहेगा) पर उनसे सवाल किया। जिसके बाद सांसद भड़क गए। आगे कहा, ‘वो जो हमारे एक बाबा हैं जो बहुत प्यारे हैं, हमेशा हंसते रहते हैं प्रेमानंद बाबा। ऐसे बाबा की इज्जत करो। ये चोर-उचक्का जिसका सनातन से कोई लेना देना नहीं, सनातन का कुछ पता नहीं, उसकी बात करते हो।’ वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय पर भी तंज
पूर्णिया सांसद ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ-साथ वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय पर भी निशाना साधा। 5 दिसंबर को कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ राजस्थान के जयपुर में सात फेरे लिए। इस शादी में काफी खर्च हुआ था। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कवि कुमार विश्वास समेत 500 वीआईपी शामिल हुए थे। इसे लेकर पप्पू यादव ने कहा, ‘300 करोड़ का एक बाबा है, अभी राजस्थान में शादी की है। भारत को कृष्णवादी बनने दो, गुरुनानक के पथ पर चलने दो, बुद्ध के पथ पर चलने दो, आंबेडकरवादी बनने दो। भारत को ये ढोंगीवादी क्यों बना रहे हैं आपलोग?’ तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बना था मंडप
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर में शादी की थी। जहां हरिद्वार, नासिक, वृंदावन से आए 101 पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाज से फेरे और शादी की रस्में पूरी करवाईं। शादी की मुख्य रस्में करीब 3 घंटे तक चली थीं। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनाए गए विवाह मंडप में कथावाचक देवी चित्रलेखा पति के साथ शामिल हुईं। इसके अलावा साध्वी ऋतंभरा, आचार्य पुंडरीक गोस्वामी, संजीव कृष्ण शास्त्री, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास समेत कई संत-महंत और सेलिब्रिटी इस शादी में शामिल हुए थे। अब जानिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री का वो बयान, जिसके सवाल पर भड़के सांसद आपको बता दें कि हाल ही में यूपी के बांदा में आरएसएस का शताब्दी हिंदू सम्मेलन हुआ। जहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहा था, ‘जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न तो शर्मा बचेंगे न वर्मा बचेंगे, न क्षत्रिय बचेंगे न, रविदास वाले बचेंगे, और न तुलसीदास वाले बचेंगे यानी कि कोई भी हिंदू नहीं बचेगा।’ बागेश्वर धाम सरकार ने ये भी कहा कि ‘देश को आज जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद की जरूरत है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि अगर हिंदू जातियों में बंटा रहा तो उसका नुकसान समाज को उठाना पड़ेगा।’ जानिए सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर पहले क्या-क्या कहा धीरेंद्र शास्त्री को लफुआ भी कह चुके हैं सांसद
सांसद पप्पू यादव ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर पहले भी हमला बोल चुके हैं। एक यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लेते हुए उन्हें ‘लफुआ’ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि आज समाज में कई ऐसे लोग पैदा हो गए हैं जो धार्मिक मंचों का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे बाबा को डुबकी लगाकर मर जाना चाहिए
उत्तर प्रदेश में लगे कुंभ मेले के दौरान भगदड़ की घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत के बाद कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि कुंभ में मौत होने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली थी। इस बयान पर पप्पू यादव ने संसद में कड़ा विरोध दर्ज कराया था। पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘ऐसे बाबा और पैसे और राजनीति से जुड़े लोग खुद डुबकी लगाकर मर जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा था कि भगदड़ में मारे गए लोग गरीब और मजबूर थे, जिनकी मौत को मोक्ष बताकर सही ठहराना अमानवीय है। पप्पू यादव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पप्पू यादव बोले-गिरिराज सिंह का नाम आज से सूअर सिंह पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह की तुलना सूअर से की है। उन्होंने X पर लिखा, ”गिरिराज सिंह का नाम आज से सूअर सिंह किया जाता है। काम न धाम, बस कीचड़ में लोटना है इनका काम…का हो सूअर सिंह..।” दरअसल, एक दिन पहले बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अब सूअर पालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…


