क्या छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल मैच मिलेंगे?:प्रभतेज- हां, नए सत्र से इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

क्या आपके कोषाध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ को मेजबानी का फायदा होगा?
प्रभतेज: बीसीसीआई ने मुझे देशभर के क्रिकेट की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ मेरा होम स्टेट है। इस वजह से मेरी कोशिश है कि नए सत्र से ही छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल मैच हो सके। टी20 और वनडे के बाद हम टेस्ट मैचों की मेजबानी पर फोकस करेंगे।
टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है। क्या कारण है?
टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो सकता। क्रिकेट का हर फॉर्मेट लोकप्रिय है। देश में टेस्ट के लिए केवल पांच ही मैदान हैं। लिहाजा तैयारी रहेगी कि हम छत्तीसगढ़ के मैदान को भी टेस्ट फॉर्मेट के लिए तैयार कर सके।
2019 में बतौर बीसीसीआई सदस्य आपने कहा था कि प्रदेश में क्रिकेट अकादमी शुरू करेंगे?
हां, मुझे याद है। अब मेरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश में अच्छी खेल अकादमी शुरू हो।
आईपीएल में हमारे 3 खिलाड़ी ही खेल पाए है?
सीसीपीएल का अब तक छत्तीसगढ़ केवल एक ही सीजन कर पाया है। आईपीएल के लिए इस तरह के टी20 मुकाबले ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए। इससे खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोजर मिले और खिलाड़ी टीम फ्रेंचाइज का ध्यान आकर्षित कर सके। मेरा मानना है, जल्द ही प्रदेश के खिलाड़ी आईपीएल के बाद देश के लिए भी खेलते दिखेंगे। आपके कोषाध्यक्ष बनने का छत्तीसगढ़ को क्या फायदा होगा?
मैं बीसीसीआई कोषाध्यक्ष चुना गया हूं। मेरी सीमा छत्तीसगढ़ तक नहीं हैं। लेकिन होम स्टेट होने की वजह से मेरी कोशिश रहेगी कि मैं छत्तीसगढ़ में खेल के लिए बेहतर से बेहतर कर सकूं। क्या नक्सलवाद बाधा बन रहा?
प्रभतेज: बिल्कुल नहीं, बीसीसीआई का पूरा फोकस ऐसे ही राज्यों पर है ,जहां से उन्हें कोर टैलेंट मिल सके। बस्तर, सरगुजा जैसे इलाके से खिलाड़ी निकालकर लाना इस बार बीसीसीआई का प्राइम फोकस है। टैलेंट सर्च प्रोग्राम में खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *