वेस्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल जीत की जद्दोजहद में जुटे हैं, वहीं यह साफ झलक रहा है कि चुनावी कारणों से सरकार का ध्यान पूरी तरह इस क्षेत्र पर केंद्रित है। लंबे समय से गड्ढों से परेशान सड़कों की मरम्मत, बिजली के ट्रांसफार्मर बदलने और स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत के लिए बजट मंजूर कर प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जा रही है। बीते एक महीने में इलाके के लिए लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स स्वीकृत हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि वेस्ट इलाका इस समय सरकार की प्राथमिकता में है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव साख से जुड़ा है, जबकि भाजपा और शिरोमणी अकाली दल भी मैदान में पूरी ताकत से डटे हैं। गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल सीटों पर जीत के बाद आम आदमी पार्टी को राहत तो मिली थी, लेकिन दिल्ली में मिली हार अब भी चुनौती बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जब तक आप को कोई ठोस चुनावी जीत नहीं मिलती, वह हर चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की रणनीति पर चल रही है। यही वजह है कि लुधियाना वेस्ट पर सरकार का पूरा फोकस है और विकास कार्यों की झड़ी लगी है। वेस्ट इलाके के यह प्रमुख कार्य पास हुए {वेस्ट इलाके में पैच वर्क करने के लिए पोटहोल मशीन उतारी {सरकारी स्कूलों में डेवलपमेंट के काम होंगे {बिजली के नए ट्रांसफार्मर लग चुके {8.80 करोड़ की लागत से रोज गार्डन के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास किया {20 एकड़ में फैले वर्ल्ड स्किल कैंपस ऑफ एक्सीलेंस और नव पुनर्निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन {लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) के अंतर्गत आने वाले लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 5.27 करोड़ के 13 विकास कार्य शुरू होंगे{गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अधिसूचना जारी। वेस्ट हलके में एक करोड़ से 50 से अधिक ट्रांसफार्मर बदले पावरकॉम ने लुधियाना में 270 ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई है ताकि गर्मियों के दिनों में बिजली की कटौती से बचा जा सके। वेस्ट हलके में 50 से अधिक ट्रांसफार्मर पहले ही लगाए जा चुके हैं। प्रमुख स्थानों में गुरदेव नगर हैबोवाल, एफ ब्लाक किचलू नगर, रमन इनक्लेव हैबोवाल, नजदीक पुलिस स्टेशन हैबोवाल, वाई ब्लाक रिशी नगर, बी ब्लाक हंबड़ा रोड, ई-ब्लाक रिशी नगर, राम पार्क माडल ग्राम, शरमन वाटिका-1 हंबड़ा रोड, डी-ब्लाक एसबीएस नगर, सरदार जी टायज ज्वाहर कैंप, एग मर्किट, बंटी कौंसलर के नजदीक आदि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 11 केवी माडल ग्राम फीडर, 11 केवी ज्वाहर नगर कैंप फीडर, 11 केवी शेरे पंजाब फीडर, 11 केवी एलटोस नगर कैंप फीडर, 11 केवी जस्सियां फीडर और 11 केवी प्रीतम नगर कैंप फीडर में भी कार्य किया गया है। इसके अलावा, फोकल प्वाइंट, सुंदर नगर, सीएमसी, सिटी सेंटर जैसे इलाकों में 120 ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। फीडरों की मरम्मत और तारों के बदलने का काम भी जारी है। सांसद संजीव अरोड़ा ने 81 लाख रुपये की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए भी अपनी योजनाओं का ऐलान किया। एक और एफएंडसीसी की मीटिंग भी जल्द: निगम के अधीन आने वाले वेस्ट विधानसभा समेत अन्य विस क्षेत्रों के इलाकों में डेवलपमेंट, पानी, सीवरेज, पुल-सड़क निर्माण आदि काम होने हैं। यह प्रस्ताव नगर निगम की ओर से पास किए जाने हैं। इसके लिए निगम हाउस और एफएंडसीसी की मीटिंग जरूरी है। ऐसे में निगम हाउस के मीटिंग होने जा रही है, जबकि एक और एफएंडसीसी की मीटिंग भी जल्द होगी। इसकी पुष्टि सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने की है। इन मीटिंग में वेस्ट हलके में होने वाले कार्य के प्रस्ताव आएंगे जिन पर मुहर लगेगी। क्योंकि जल्द ही कोड ऑफ कंडक्ट लग सकता है, ऐसे में नए काम नहीं हो पाएंगे।


