क्रशर से तार और डीजल चोरी की, आरोपी युवक गिरफ्तार

राजपुर | बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम करजी में संचालित क्रशर से तार और पोकलेन मशीन से डीजल चोरी करने वाला एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि अंबिकापुर अग्रसेन वार्ड निवासी क्रशर संचालक सुशील कुमार अग्रवाल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम करजी स्थित क्रशर से 22 जनवरी की रात को चोर ने 700 मीटर तार लागत करीब 70 हजार रुपए और क्रशर के कार्य में लगे पोकलेन मशीन से डीजल करीब 12 हजार रुपए का चोरी कर फरार हो गया है। क्रशर संचालक की शिकायत पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने क्रशर संचालक और ग्रामीणों की मदद से आरोपी ग्राम चरईपानी थाना चिरमिरी भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ निवासी 36 वर्षीय जय सिंह को करजी गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी करजी गांव में किराए के मकान में निवास कर आसपास के क्रशर में काम करता था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तार से जला हुआ 4 किलो तांबा, 40 लीटर डीजल, टांगी जब्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *