क्रिकेटर तौहीद मकरानी को कलेक्टर से 25000 की सहायता:कहा- आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सपना पूरा नहीं कर पा रहा

आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने जिले के क्रिकेटर तौहीद अली को रेडक्रॉस के माध्‍यम से 25 हजार का चेक सौंपा। दरअसल, तौहीद ने डिस्ट्रिक्ट लेवल के साथ-साथ मध्य प्रदेश MPL में सिलेक्शन ट्रायल, इंदौर स्टार क्लब से A ग्रेड एवं राजस्थान रॉयल की तरफ से IPL में भी ट्रायल दिया, किंतु आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण अपने खेल को आगे बढ़ाने में असमर्थ रहे। इसकी जानकारी जब कलेक्‍टर डॉ. अभय बेडेकर को लगी तो उन्होंने चेक सौंपा। कलेक्‍टर ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शासन एवं प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि कोई भी प्रतिभा आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपने सपने को पूरा करने में असमर्थ न हो। तौहीद ने बताया- पिता ट्रक चालक हैं। मैं क्रिकेटर हूं, मगर मेरे पास सामग्री खरीदने के लिए पर्याप्त राशि नहीं थी, जिसके लिए मैंने कलेक्टर से मदद मांगी थी। उन्होंने तत्काल सहायता प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *