क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए भगवान महाकाल के दर्शन:परिवार के साथ नंदी हॉल से लिया आशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया सम्मान

भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने शुक्रवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने परिवार के साथ नंदी हॉल से दर्शन किए। सुबह भोग आरती के दौरान पाटीदार परिवार सहित मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के उपरांत, मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने क्रिकेटर रजत पाटीदार को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि रजत पाटीदार एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *