भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा सीनियर ग्रुप का फाइनल मुकाबला 13 अप्रैल से दिग्विजय स्टेडियम में खेला जाएगा। चार दिवसीय फाइनल मैच भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन एवं रायपुर ब्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में जहां रायपुर ब्लू ने एक रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर को मात्र 1 विकेट से हराया। वहीं भिलाई की टीम ने रायपुर को पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की थी। स्पर्धा में भिलाई के बल्लेबाजों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। वहीं रायपुर की टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। इस अंतिम मुकाबले के बाद रणजी टीम का गठन होगा।


