क्रिकेट: चौहान एकेडमी भिलाई और डीसीए के बीच आज होगा पहला मैच

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी अंतरराज्यीय डयूज बॉल क्रिकेट स्पर्धा के लिए मैदान की तैयारी अंतिम चरण में है। पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद हो रहे टूर्नामेंट में इस वर्ष खिताब के लिए तीन राज्य मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की 10 टीमों के मध्य मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में तीनों राज्य के कई रणजी व आईपीएल के खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा का उदघाटन 23 दिसंबर को व समापन 31 दिसंबर को होगा। उद्घाटन मैच चौहान एकेडमी भिलाई विरूद्ध डीसीए के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में हर दिन एक मैच होगा। छग क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त व जिला क्रिक्रेट संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट स्पर्धा का यह 26 वां वर्ष है। सृजन निकेतन सिटी क्लब व मार्निग क्लब के सहयोग से स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी पिछले पखवाड़े भर से मैदान में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के संरक्षक केएस ठाकुर, सदस्य नरेश यादव, बंटी यादव, रवि मिश्रा, पोषण सिन्हा, विमल यादव ने बताया कि सोमवार को मैदान ड्यूज बॉल क्रिकेट खेलने के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बार प्रतियोगिता में दो टीमों की संख्या घटा दी गई प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 दिसंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि डीसीए के अध्यक्ष सुशील कोठारी होंगे। अध्यक्ष डीसीए सचिव योगेश बागड़ी करेंगे। विशेष अतिथि आशीष खंडेलवाल, राजू ठलाल, ​िशक्षक हरिशरण चौहान, अजय श्रीवास्तव, अविनाश, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी होंगे। इस वर्ष दो टीमों की संख्या घटा दी गई है। इस वर्ष 10 प्रमुख टीमों के मध्य ही खिताब के लिए भिड़ंत होगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, भिलाई, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार भाटापारा, महाराष्ट्र नागपुर, मध्यप्रदेश के जबलपुर की टीमों के मध्य भिड़ंत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *