रांची | लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट गोलचक्कर ग्राउंड में जगरनाथ स्पोर्टिंग व जूनियर तरुण संगम के बीच मैच हुआ। जगरनाथ स्पोर्टिंग ने 35 ओवर में 276/5 रन बनाया। बबलू ने 116 रन, अविनाश ने 36 रन बनाए। दूसरी टीम के संतोष, सागर, सौरभ, अमर और उस्तात ने 1-1 विकेट लिए। जूनियर तरुण संगम ने 35 ओवर में 225/9 रन बनाए। कौशल ने 59 रन, जीवन ने 62 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम के अविनाश ने 43/3 विकेट, पवन ने 2 विकेट लिए। जगरनाथ स्पोर्टिंग ने 51 रन से जीत दर्ज की।


