क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए खरगे को दिया निमंत्रण

भास्कर न्यूज | लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई दी। वहीं संगठनात्मक विषयों सहित सामाजिक और खेल गतिविधियों पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष को लोहरदगा में 9 फरवरी से आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का भी कार्य करेगा। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और आपसी भाईचारे का संदेश जाएगा। वहीं पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *