क्रिकेट: दूसरे राउंड में 24 रनों से हारी यूनिवर्सिटी की टीम

भास्कर न्यूज | रायगढ़ इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शहीद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी की टीम ने पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया था। दूसरे मैच में बीएमए यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर टीम से 24 रनों से हार गई। शहीद नंदकुमार पटेल युनिवर्सिटी की टीम पिछले सप्ताह शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में शामिल होने रवाना हुई थी। बुधवार को रायगढ़ और रेवेंशॉ यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला हुआ। रायगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह रणनीति सही साबित हुई। रेर्वेशों यूनिवर्सिटी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। ज्योति रदईटी ने 23 और राजेंद्र ने 20 रन बनाए। रायगढ़ यूनिवर्सिटी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आलोक ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। रियाज अली ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। विक्रम ने 3 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 18 रन देकर 1 विकेट लिया। सुधीर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके। विशाल और कमलेश ने 2-2 ओवर में 12-12 रन दिए। जानू ने 1 ओवर में 10 रन खर्च किए। रायगढ़ की टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। जिसके बाद दूसरे राउंड में पहुंचे थे। जहां 24 रनों से हार मिली है। मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए खिलाड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *