क्रिकेट पर सट्टा लगाते 2 आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और लाखों रुपए के सट्टे की पर्चियां बरामद, डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

हनुमानगढ़ पुलिस ने नई धान मंडी में दो लोगों को क्रिकेट के चैंपियंस ट्रॉफी मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन और लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया गया है। जंक्शन सिटी पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस अभियान’ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन के उप-निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी राजेश कुमार अरोड़ा (50) और अशोक कुमार अग्रवाल (60) को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते पकड़ा। राजेश कुमार नई धान मंडी में एक दुकान का मालिक है, जबकि अशोक कुमार ड्रीम लैंड कॉलोनी का निवासी है। दोनों के पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन और लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम में एएसआई कालूराम, कॉन्स्टेबल संदीप, कप्तान, अमरचंद और जसवीर शामिल थे। जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *