ग्राम कुई में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। पहला सेमी फाइनल ग्राम कुकदूर व ग्राम खुड़िया के बीच 12 ओवर का खेला गया। कुकदूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए, जिसे खुड़िया ने 10 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। इसके बाद फाइनल मैच कुई व खुड़िया के बीच 12 ओवर का खेला गया, जिसमें कुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खुड़िया शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में जीत हासिल कर लिया। खुड़िया के बल्लेबाज रामकुमार ने शानदार 85 रन की पारी खेली। वनांचल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज डॉ. विनय धुर्वे को मिला। वहीं, समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनसिंह (बनवाली) धुर्वे, बसंत वाटिया, कृष्ण कुमार कुंभकार, शिवकुमार धुर्वे, कन्हैया रजक, सरपंच ग्राम पंचायत कुई जोनू लहरे, साधु राम कोठारी, उप सरपंच आनंद मरावी, राधेश्याम वाटिया, कृपाराम धुर्वे, अजीत धुर्वे व अन्य उपस्थित थे।


