क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा बाल्को ने छांछी टीम को 2 विकेट से पराजित किया

भास्कर न्यूज| कसडोल समीपस्थ ग्राम पंचायत छांछी में संगम क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बाल्को कोरबा और संगम क्रिकेट क्लब छांछी के बीच रोमांचक मैच के साथ हुआ। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत छांछी में पिछले 4 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था जिसका समापन 19 जनवरी को हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बाल्को कोरबा की टीम ने संगम क्रिकेट क्लब छांछी को रोमांचक मैच में दो विकेट से जीत दर्ज कर 30000 रुपए एवं शील्ड जीते दूसरे स्थान पर संगम छांछी रहा जिसे 20000 रुपए एवं शील्ड दिया गया तीसरे स्थान पर भुईगांव की टीम रही जिसे 10000 रुपए एवं शील्ड प्रदान किया गया चौथे स्थान पर जेसीसी छांछी की टीम रही उन्हें 5000 रुपए एवं शील्ड प्रदान किया गया। प्रथम इनाम सिद्धांत मिश्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, द्वितीय एवं तृतीय ईनाम बालेश्वर वैष्णव बजरंगी महराज, चौथा ईनाम डाक्टर आरए साहू द्वारा दिया गया। मैन आफ द सिरीज जेसीसी के खिलाड़ी धनेश्वर ध्रुव रहे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कमल कैवर्त्य ,सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक भुइगांव के खिलाड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विनोद वर्मा संगम छांछी बाल्को के खिलाड़ी आशीष को फाइनल मैच का मैन आफ द मैच दिया गया सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का ईनाम संगम के खिलाड़ी भरत वर्मा को दिया गया। उक्त सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों को 701 रुपए एवं शील्ड खिलाडि़यों को और मैन आफ द सीरीज में 2501 रुपए प्रदान किए गए पुरस्कार वितरण ग्राम पंचायत छरछैद के सरपंच भरत दास मानिकपुरी, मानाकोनी के सरपंच नेत राम पटेल, अधिवक्ता विजय वर्मा एवं शिवशक्ति अस्पताल के संचालक रमेश कुमार साहू द्वारा हुआ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *