क्रिकेट प्रतियोगिता में कंवर की टीम विजेता बनी

डौंडी| बुधवार को ग्राम गुदुम में आयोजित समाधान शिविर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय डौंडी की छात्रा रिया केवट को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने रिया को सम्मानित किया। रिया ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही। सम्मान समारोह में कलेक्टर दिव्या मिश्रा, एसडीएम नूतन कंवर और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बालोद| गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम फुंडा में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच में टीम कंवर विजेता रही। टीम बेल्हारी उपविजेता बनी। दोनों टीमों को सम्मान और पुरस्कार राशि दी गई। समापन समारोह में पूर्व जिपं सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिमा देशलहरे ने की। पुष्पेंद्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे टूर्नामेंट जरूरी है। समारोह में पेण्ड्री की सरपंच जीतेश्वरी ठाकुर, संतराम चंद्राकर, अविनाश गंजीर मोखा, सुनील चंद्राकर उपसरपंच, चंदन साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *