क्रिकेट में नंदिनी खुंदनी की टीम बनी चैंपियन

नंदिनी अहिवारा| जेके लक्ष्मी सीमेंट प्रबंधन, दुर्ग यूनिट द्वारा 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक श्रीपति सिंघानिया मेमोरियल क्रिकेट ग्राउंड में कराए गए लक्ष्मी गर्ल्स क्रिकेट कप का समापन मंगलवार को हुआ। यह आयोजन क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं में खेलों को बढ़ावा देने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जो तीन सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों और श्रीपति सिंघानिया स्किल सेंटर का नेतृत्व कर रही थीं। आयोजन का उद्घाटन और समापन प्रबंधन के प्लांट हेड राजपाल सिंह शेखावत और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मुकुल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सभी 60 खिलाड़ियों को टी-शर्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, नंदिनी खुंदनी की टीम लक्ष्मी गर्ल्स क्रिकेट कप की चैंपियन बनी। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *