क्रिकेट मैच में कॉमर्स टीम विजेता

लुधियाना| आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंटर-क्लास क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इसमें आर्ट्स और कॉमर्स टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में कॉमर्स टीम ने जीत दर्ज की। विजेता छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। एसीएमसी सचिव डॉ. एस.एम. शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने कहा कि यह गतिविधियां न केवल प्रतिभा को उजागर करती हैं बल्कि छात्राओं को खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए भी उत्साहित करती हैं। प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की खेल भावना की सराहना की। मैच का सफल संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग से प्राध्यापक सुखचैन सिंह ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *