पोलमी| प्रतापगढ़ के कामठी स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन आदर्श क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया है। खेल मैदान के चारों तरफ आकर्षक सजावट की गई है, जो दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर रही है। मैच के दौरान चौकों-छक्कों की बरसात पर दर्शकों का शोर और तालियों की गड़गड़ाहट दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीम अपना दमखम दिखा रही हैं। स्थानीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि क्षेत्र में भाईचारे और खेल भावना का विकास होता है। कड़े मुकाबले और मैदान की रौनक ने इस टूर्नामेंट को चर्चित बना दिया है।


