क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने पेश की प्रभु यीशू के जन्म की कहानी

भास्कर न्यूज | अमृतसर रायन इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उत्सव मनाने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो तथा मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम डॉ. ग्रेस पिंटो की अध्यक्षता में सभा की शुरुआत प्रार्थनाओं के साथ हुई। छात्रों द्वारा सुंदर अभिनय किए गए। छात्रों ने यीशू मसीह के जन्म की कहानी को जीवंत कर दिया। युवा कलाकारों ने करुणा, विनम्रता और क्षमा के गुणों को उजागर करते हुए अपनी प्रतिभा और उत्साह से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका कंचन मल्होत्रा ने चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो की ओर से क्रिसमस संदेश दिया गया। निदेशक ने छात्रों को एक विशेष वीडियो संदेश से सभी बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *